भारत

कार का म्यूजिक सिस्टम पार, सब हुआ रिकॉर्ड

jantaserishta.com
30 April 2022 3:37 PM IST
कार का म्यूजिक सिस्टम पार, सब हुआ रिकॉर्ड
x
तलाश में जुटी पुलिस।

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शातिर चोर ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर म्यूजिक सिस्टम पार कर दिया. चोरी की यह पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. कार मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोर की तलाश में जुटी है.

जिले के एसपी आवास तिराहे के सामने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. दरअसल, तिराहे के सामने सरस्वती पांडे का घर है. बीती रात उनकी सैंट्रो कार हर बार की तरह घर के बाहर खड़ी हुई थी. इसी बीच अंधेरी रात में आए एक शख्स कांच तोड़ कार के अंदर घुस गया और चंद मिनिटों के भीतर गाड़ी के भीतर लगे म्यूजिक सिस्टम को चोरी कर चलता बना. यह वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
इस मामले की कार की मालिकन सरस्वती पांडेय ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर है.इस मामले की कार की मालिकन सरस्वती पांडेय ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर है.
पूर्वी हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव का दावा है कि जल्द ही कार में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोर की सरगर्मी से तलाश में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story