भारत

कार और कमर्शियल गाड़ियां हो सकती हैं महंगी, बढ़ने जा रहा रोड टैक्स!

jantaserishta.com
19 April 2022 9:33 AM IST
कार और कमर्शियल गाड़ियां हो सकती हैं महंगी, बढ़ने जा रहा रोड टैक्स!
x

नई दिल्ली: अगर आपका गाड़ी लेने का प्लान है तो जल्द से जल्द पूरा कर लेना बढ़िया रहेगा, क्योंकि आने वाले दिनों में दिल्ली में कुछ कैटेगरी की गाड़ियां महंगी हो सकती हैं. दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग ने इन गाड़ियों पर रोड टैक्स बढ़ाने की सिफारिश की है.

न्यूज एजेंसी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि परिवहन विभाग ने कुछ कैटेगरी के वाहनों पर रोड टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. इसमें कार, एसयूवी और वाणिज्यिक वाहन शामिल हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में इन गाड़ियों की कीमत बढ़ सकती है.
परिवहन विभाग ने रोड टैक्स बढ़ाने का ये प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है, इस पर जल्द ही कोई निर्णय लिया जा सकता है. एक बार मंजूरी मिलने के बाद फिर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट इस पर विस्तार से योजना बनाएगा. विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 में विभिन्न कर और शुल्क से 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है.
अभी दिल्ली में निजी वाहनों पर 4% से 12.5% तक रोड टैक्स लगता है. वहीं यदि कार किसी कंपनी के नाम पर ली जाती है तो ये बढ़कर 25% तक हो जाता है. ये गाड़ी के मॉडल, फ्यूल टाइप और प्राइस रेंज के हिसाब से तय होता है. अगर रोड टैक्स में बढ़ोतरी होती है तो वह भी इन्हीं आधार पर होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story