भारत

व्हाट्सएप पर लॉटरी का मैसेज भेजकर कारपेंटर से 22 लाख रुपए की ठगी, केस दर्ज

Shantanu Roy
21 Sept 2023 12:29 AM IST
व्हाट्सएप पर लॉटरी का मैसेज भेजकर कारपेंटर से 22 लाख रुपए की ठगी, केस दर्ज
x
सीकर। सीकर कारपेंटर के व्हाट्सऐप पर लॉटरी निकलने का मैसेज भेजकर ठगी की गई। ठगी का पता चलने पर कारपेंटर ने रुपए मांगे तो ठगों ने अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया। सीकर एसपी को दी रिपोर्ट में कारपेंटर नेमीचंद (40) निवासी अठवास, फतेहपुर ने बताया कि साइबर ठगों ने उसके पास व्हाट्सऐप पर द जॉनसन रॉक कंपनी के नाम से 22 लाख डॉलर की लॉटरी निकलने का मैसेज भेजा। कंपनी वालों ने नेमीचंद से कहा कि आप लॉटरी प्राइज लेने के लिए हमारे सीनियर अधिकारी सुधीर द्विवेदी से बात कर सकते हैं। सुधीर द्विवेदी आपको पूरी जानकारी दे देंगे। सुधीर द्विवेदी ने नेमीचंद से अकाउंट में रुपए जमा करने के लिए आयकर विभाग का अनापति प्रमाण-पत्र मांगा। सुधीर द्विवेदी ने कारपेंटर से कहा कि उसके अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करने के लिए 51 हजार रुपए का टैक्स लगेगा। कारपेंटर ने उसके अकाउंट में 51 हजार रुपए जमा करवा दिए।
साइबर ठगों ने कारपेंटर को जाल में फंसाकर अलग-अलग किश्तों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 20 लाख 80 हजार रुपए अपने अकाउंट में जमा करवा लिए। कारपेंटर को ठगों के झांसे में आने का पता चला तो उसने ठगों से रुपए मांगना शुरू कर दिए। ठगों ने अपने फोन बंद कर लिए। कारपेंटर ने फतेहपुर सदर थाना में मामला दर्ज करने की रिपोर्ट दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब कारपेंटर ने एसपी को मामला दर्ज करने की रिपोर्ट दी। एसपी के आदेश पर फतेहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसएचओ कृष्ण कुमार कर रहे हैं। धोद में वीसीए पावर प्लांट केनिर्माण के खिलाफ प्रदर्शन कोअखिल भारतीय किसान सभा,एसएफआई, जन एकता मंच, व्यापारमंडल धोद, निजी स्कूल संचालकयूनियन धोद, ठेका यूनियन ने अपनासमर्थन देने की घोषणा की है। प्लांटके निर्माण के विरोध में व्यापार मंडलधोद 21 सितंबर को बाजार बंदरखेगा। मंगलवार को संघर्ष समिति केनेताओं ने विभिन्न गांवो का दौरा करप्लांट के दुष्प्रभावों के बारे में बताया।ग्रामीणों ने 21 सितंबर को शामिलहोने का विश्वास दिलाया। संघर्षसमिति ने फिर सरकार आगाह किया हैकि समय रहते प्लांट को बंद करवाएते आंदोलन को उग्र करेंगे । गांवो केदौरे में किशन पारीक, विनोद पुजारी,गिरधारी लाल रणवा, मुकेश खोखर,विनोद पलसानिया शामिल थे।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Next Story