सावधान! इस लड़की की आवाज से जरा बचके, कई राज्यों की पुलिस कर रही है तलाश, ये है वजह

फाइल फोटो
नई दिल्ली. आप सभी ने साल 2019 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल तो देखी ही होगी. फिल्म में आयुष्मान खुराना लड़की की आवाज में लोगों से दोस्ती करते हैं. ये फिल्म भले ही आपको सच्चाई से परे लगे लेकिन 6 राज्यों की पुलिस के लिए एक ऐसा ही गैंग अब मुसीबत बन गया है. पुलिस को बाह और पिनाहट के बीहड़ गांव के 50 ऐसे हेलो गैंग (Hello Gag) के सदस्यों की तलाश है, जिन्होंने अपनी मीठी-मीठी आवाज से 5 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी (Fraud) की है. ये गैंग भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने और युवतियों से दोस्ती कराने का झांसा देता है और पैसे ठग लेता है. इन सभी राज्यों की पुलिस आगरा पुलिस के संपर्क में है लेकिन अभी कोई बड़ी कामयाबी हाथ नहीं लगी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





