भारत

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज में मिला मादा हाथी का शव

jantaserishta.com
9 May 2023 2:41 PM IST
अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज में मिला मादा हाथी का शव
x

DEMO PIC 

बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज में मादा हाथी का शव मिला।
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार बताया कि एक टीम सोमवार को गश्त पर थी। गश्त के दौरान अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज झिरना बीट की कक्ष संख्या 4 (सी) में टीम को मादा हाथी का शव मिला।
अमानगढ़ रेंज क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि वयस्क मादा हाथी का शव मिला है। इसकी उम्र लगभग 18 से 20 साल के बीच बताई गई है। मादा हाथी की मृत्यु का कारण प्रथम ²ष्टया दो हाथियों के बीच संघर्ष हो सकता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मादा हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। पशु चिकित्सकों की एक टीम को मौत के सही कारण की जांच करने के लिए कहा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story