
x
बड़ी कार्रवाई.
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चोरी और धोखाधड़ी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वांछित तीन अभियुक्तों को चोरी की गई कार और चाबी के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 की पुलिस टीम ने पर्थला डूब क्षेत्र कब्रिस्तान सर्विस रोड के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामद की गई कार बिना नंबर प्लेट की थी, जिसे चोरी के बाद छिपाकर रखा गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त अरुण भारद्वाज सेकेंड हैंड कार की खरीद-फरोख्त का काम करता है। उसने पीड़ित को कार बेचते समय ही उसकी डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी और कार में जीपीएस डिवाइस भी लगवा दी थी।
कार की बिक्री के बाद, ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही उसने अपने साथी लोकेश नागर और अमित नागर के साथ मिलकर कार को चोरी करवा लिया। बताया गया कि कार पर फाइनेंस भी चल रहा था। अभियुक्त अरुण ने पीड़ित से कार की पूरी रकम पहले ही प्राप्त कर ली थी और बाद में उसी कार को चोरी कराकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की योजना बना रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश नागर (36 वर्ष), अरुण भारद्वाज (39 वर्ष) और अमित नागर (24 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक टाटा नेक्सोन कार और एक कार चाबी बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों अभियुक्तों के खिलाफ इसी मामले में बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित थानों से जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





