भारत

कार की सीट बेल्ट बना बच्चे की मौत का कारण, पिता के सामने तोड़ा दम

jantaserishta.com
9 March 2022 11:07 AM IST
कार की सीट बेल्ट बना बच्चे की मौत का कारण, पिता के सामने तोड़ा दम
x
एक दर्दनाक हादसा हुआ.

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सात का बच्चा अपने पिता की गोद में बैठा था और पिता सीट बेल्ट लगाकर कार चला रहे थे। इसी दौरान एक बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार के एयरबैग्स तो खुले लेकिन सीट बेल्ट बच्चे के गले में फंस गई। इसके बाद बेल्ट काटकर बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, 36 वर्षीय राजकिशोर अपने परिवार के साथ भोपाल के करोंद क्षेत्र में आ रहे थे। आयुष नाम का शख्स कार चला रहा था और उसके बगल वाली सीट पर राजकिशोर और उनकी गोद में उनका सात साल का बेटा ललित बैठा हुआ था। पीछे की सीट पर उनके परिवार के अन्य सदस्य बैठे हुए थे। सुबह करीब छह बजे के आसपास भानपुर पुलिया के पास से गुजर रहे थे। तभी एक बस ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में कार में लगे एयरबैग्स खुल गए लेकिन सीटबेल्ट का पट्टा ललित के गले में फंस गया। किसी तरह से बेल्ट काटने के बाद ललित को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को जब्त करने के साथ ही ड्राइवर सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story