भारत
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी कार, खौफनाक वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड
jantaserishta.com
10 April 2024 6:20 PM IST

x
कार आगे भागती चली गई.
सूरत: तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही एक कार ने राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है, जबकि एक बच्ची सहित दो लोग घायल हुए हैं. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क पर चल रहे बाइक सवार और ऑटो को टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी. इस दौरान आगे चल रही महिला उछलकर बोनट पर गिर गई और कार आगे भागती चली गई.
हिट एंड एंड रन करने वाले कार चालक को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला सूरत के सरथाना पुलिस थाना क्षेत्र का है. जकात नाका के पास हुए हिट एंड रन के सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि सड़क पर लोगों की सामान्य रूप से आवाज आई चल रही है.
इसी बीच सड़क पर तेज गति से दौड़ती आ रही है. कार ने पहले बाइक और ऑटो से जा रहे लोगों को एक साथ टक्कर मार दी थी. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि टक्कर लगने के बाद कार के आगे पैदल चल रही है एक महिला और एक बच्ची हवा में उछल जाती है. इसके बाद बाइक सवार दूर जाकर गिरता है.
तेज रफ्तार कार की जद में एक ऑटो भी आ जाता है, जो टक्कर के बाद सड़क से उतरकर नीचे फुटपाथ पर पहुंच जाता है. हालांकि, ऑटो में सवार लोगों की जान किसी तरह से बच जाती है. मंगलवार को हुए इस हिट एंड रन घटना का सीसीटीवी वीडियो बुधवार को सामने आया है. हादसे के बाद सरथाना थाने की पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अब इस मामले में आरोपी ड्राइवर जितेंद्र सालविया को गिरफ्तार कर लिया गया है.
एसीपी विपुल पटेल ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही सरथाना पुलिस थाने का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गया था. आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत मामला दर्ज किया है. इस घटना में जिस महिला की मौत हुई है और जो लोग घायल हुए हैं, उनके परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया है.
Tagsसूरतसूरत न्यूज़सूरत पुलिसकार एक्सीडेंटकार एक्सीडेंट वीडियोSuratSurat NewsSurat PoliceCar AccidentCar Accident Video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





