भारत

रिटायर्ड कर्नल से हुई कार लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
28 Nov 2022 1:08 PM GMT
रिटायर्ड कर्नल से हुई कार लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
x
खुलासा

नोएडा। दिल्ली में 23 सितंबर को रिटायर्ड कर्नल से कार लूट ली गई थी। जिसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की गई थी। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इस मामले को नोएडा के सेक्टर 20 थाने में ट्रांसफर कर दिया था। इस मामले का खुलासा करते हुए नोएडा के सेक्टर फेस टू थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे रिटायर्ड कर्नल की लूटी हुई कार भी बरामद की है।

नोएडा पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह लुटेरे सवारी बनकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। इनके पास से पुलिस ने लूटी गई लग्जरी कार, 2 अवैध देशी तंमचे, चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि यह दोनों बड़े शातिर किस्म के लुटेरे हैं। यह अलग-अलग जगहों पर जाकर लिफ्ट लेकर वाहन चालकों को बंधक बनाते थे और उनसे लूटपाट करते थे। विरोध करने पर चालकों के आंखों में लाल मिर्ची झोंक देते थे। इनकी पहचान रोशन मिश्रा और अनिल के रूप में की है। दोनों ही गाजियाबाद के निवासी हैं। इनका एक साथी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा साद मियां खान ने बताया कि 23 सितंबर को दिल्ली में एक कार लूट की जीरो एफआईआर हुई थी। यह मुकदमा दिल्ली से ट्रांसफर होकर नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस के पास आया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की। फेस-2 के पास सूचना थी कि इस घटना से जुड़े आरोपी थाना क्षेत्र में एक्टिव है। पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


Next Story