भारत

कार की हुई लूट, कार मालिक घायल ड्राइवर के साथ पहुंचा थाने, 1 हुआ गिरफ्तार, उल्टा पड़ा दांव, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
1 March 2021 10:42 AM IST
कार की हुई लूट, कार मालिक घायल ड्राइवर के साथ पहुंचा थाने, 1 हुआ गिरफ्तार, उल्टा पड़ा दांव, जानिए पूरा मामला
x
पुलिस ने ड्राइवर से सख्ती दिखाई और खुफिया तंत्र लगाया...

बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक कार मालिक अपने घायल ड्राइवर के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी कार को लूट लिया गया है. जांच के बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो कार मालिक और पुलिस दोनों के होश उड़ गए.

दरअसल, यह मामला वैशाली जिले के देसरी का है, दर्ज कराई गई FIR में पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने उसके ड्राइवर को बंधक बना कर उसकी SUV कार को लूट लिया है. कार लूट की वारदात की FIR दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की, लेकिन पुलिस ने जैसे ही पड़ताल शुरू की, मामला संदिग्ध लगने लगा.
जब पुलिस ने ड्राइवर से सख्ती दिखाई और खुफिया तंत्र लगाया तो 2 घंटे के अंदर ना केवल मामले का खुलासा हो गया, बल्कि गायब कार भी बरामद हो गई. पता चला शिकायतकर्ता के ड्राइवर ने ही फर्जी लूट की कहानी रची थी.
ड्राइवर ने कई कंपनियों से कर्ज ले रखा था. बैंक कर्ज और किश्त चुकाने के लिए शातिर ड्राइवर ने साजिश रची, उसने मालिक की कार चोरी कर बैंक का कर्ज चुकाने का प्लान बनाया था. लेकिन शातिर ड्राइवर का प्लान उलटा पड़ गया और महज 2 घंटे के जांच में पूरे मामले का खुलासा हो गया.
ड्राइवर ने बताया कि मेरे ऊपर कई बैंक का कर्ज था. इसलिए मैंने झूठा बयान दे दिया. उधर देसरी थाना के SHO राजेश कुमार ने बताया कि शुरुआत में ही मामला संदिग्ध लगा, फिर CCTV जांच से सुराग निकल आया और जब पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story