भारत

कार सवार युवक ने कई लोगों को रौंदा, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
14 April 2022 12:24 PM IST
कार सवार युवक ने कई लोगों को रौंदा, इलाके में हड़कंप
x
पुलिस ने शुरू की जांच।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कार सवार युवक ने कई लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हैं. घटना स्वयंबर लॉन के पास की है. बताया जा रहा है कि दो गुटों की आपसी विवाद के बाद युवक तेज रफ्तार में कार लेकर भाग रहा था. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित स्वयंबर लॉन के बाहर कई लोग खड़े थे. इसी दौरान दो गुटों में आपसी विवाद हो गया. मौके पर कुछ और लोग आ गए और उन्होंने विवाद को सुलझाने की कोशिश की. इसी दौरान एक शख्स ने मौके पर खड़े लोगों को रौंद दिया. सीसीटीवी से ऐसा लगता है कि उसने जानबूझकर लोगों को कुचला है.
इस हादसे में मौके पर कई लोग घायल हो गए थे, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया. इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग अभी भी घायल हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन उसका कहना है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है. अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story