भारत
माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं! कार सवारों ने राहगीरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंके, दो नाबालिग गिरफ्तार
jantaserishta.com
20 March 2024 5:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
होली खेलिए संभलकर.
नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली में एसयूवी (कार) में सवार व्यक्तियों का राहगीरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकने का वीडियो सामने आया है। मामले में संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।
घटना वसंत कुंज इलाके की है। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायल हुआ। वीडियो में दो युवक कार के सनरूफ से राहगीरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकते दिख रहे हैं।''
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रोहित मीणा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट से एक एसयूवी में 2 व्यक्तियों द्वारा राहगीरों पर गुब्बारे फेंकने के बारे में ट्वीट किया गया था।" उन्होंने आगे कहा, ''मामले का संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। इस संबंध में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





