भारत

कुत्ते को खाना खिला रही महिला से कार सवार ने की छेड़छाड़, शोर मचाने पर कुत्ते को कुचलकर भागा

jantaserishta.com
27 Jan 2023 6:13 PM IST
कुत्ते को खाना खिला रही महिला से कार सवार ने की छेड़छाड़, शोर मचाने पर कुत्ते को कुचलकर भागा
x
कार में बैठाने की कोशिश की।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही महिला से कार सवार ने छेड़छाड़ की। उसे खींचकर कार में बैठाने की कोशिश की। शोर मचाने पर महिला के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। जल्दबाजी में शख्स ने एक कुत्ते को कुचल दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।
मामला राजनगर एक्सटेंशन का है। यहां की गौड़ कॉस्केड सोसाइटी में महिला अपने परिवार के साथ रहती है। उसने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे वह पति के साथ वीवीआई सोसाइटी के नजदीक स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही थी। इस दौरान ग्रे कलर की ब्रेजा कार आई। इसमें बैठे शख्स ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। साथ ही जबरन कार में बैठाने लगा। इसके बाद उसने शोर मचाया। इतने में आरोपी भागने लगा। उसने महिला पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान कार के नीचे एक स्ट्रीट डॉग आ गया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना यूपी-112 और नंदग्राम थाना पुलिस को दी। इसके बाद घायल कुत्ते को अस्पताल ले जाकर एडमिट कराया। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है, जिससे आरोपी की कार के बारे में पता चल सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story