भारत

परिवार सहित रायपुर के लिए निकले थे कार सवार, ट्रक ने मारी ठोकर

Nil dhankar
11 Jun 2022 8:48 AM IST
परिवार सहित रायपुर के लिए निकले थे कार सवार, ट्रक ने मारी ठोकर
x

रायपुर। ओडिशा से परिवार सहित रायपुर के लिए निकले कार सवार को ट्रक ने ठोकर मार दी. जानकारी के मुताबिक हादसा ग्राम रसनी आरंग के पास हुआ है. पुलिस ने बताया कि अमित सोनी अपने परिवार को कार रायपुर आ रहे थे. इस दौरान ग्राम रसनी आरंग के पास पहुंचा था.

उसी समय पिछे तरफ से ट्रक क्रं MH 40 BG 0613 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पुर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेंट दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि कार में बैठे परिवार के सदस्यों को चोंट नहीं आई है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रकचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Next Story