भारत

पंचर की दुकान में जा घुसी...अनियंत्रित होकर दौड़ी कार, 1 की मौत

jantaserishta.com
18 April 2023 1:18 PM IST
पंचर की दुकान में जा घुसी...अनियंत्रित होकर दौड़ी कार, 1 की मौत
x

DEMO PIC 

मचा कोहराम.
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, कार तेज गति से चलाई जा रही थी और सड़क किनारे टायर पंचर की दुकान में जा घुसी। हादसा सुल्तानाबाद मंडल के चिन्नाकलावा गांव के पास सोमवार आधी रात के करीब हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि कार दोनों लोगों को 100 मीटर तक घसीटती चली गई। कार चला रहा युवक शराब के नशे में बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
मृतक की पहचान चिन्नाकलावा गांव निवासी ए लक्ष्मैया के रूप में हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक अन्य दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। चेवेल्ला मंडल के अल्लादापमाना स्टेज के पास एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान धनंजय रेड्डी और विजय राजू के रूप में हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story