भारत
खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, चार घायल
jantaserishta.com
11 July 2026 2:28 PM IST

x
दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जूनागढ़: गुजरात के जूनागढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा माजेवड़ी गांव के पास फोरलेन सड़क पर उस समय हुआ, जब परिवार की अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कार में सवार एक बच्चा इस हादसे में सुरक्षित बच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बनासकांठा जिले के थराद तालुका का यह परिवार अस्थि विसर्जन के लिए सोमनाथ जा रहा था। इसी दौरान माजेवड़ी गांव के पास नए बाईपास हाईवे पर उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जूनागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में दो की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जूनागढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि ट्रक सड़क पर किन परिस्थितियों में खड़ा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही।
इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में शोक की लहर है। प्रशासन ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि गुजरात में सड़क हादसे लगातार गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2021 से 2025 के बीच राज्य में 79,054 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 38,530 लोगों की मौत हुई। वर्ष 2022 में सबसे अधिक मौतें दर्ज की गईं, जबकि वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा 56,100 सड़क हादसे सामने आए।
Tagsगुजरातजूनागढ़खड़े ट्रक से टकराई कारएक्सीडेंटJunagadhGujaratCar collides with parked truckaccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





