
x
बड़ी खबर
Mandsaur. मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक कार ट्रक के पीछे जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। कार में छह लोग सवार थे। इसी दौरान मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद करीब एक घंटे तक सभी लोग कार में फंसे रहे। आसपास से गुजर रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने रुककर राहत कार्य शुरू किया तथा काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस हादसे के मृतकों की पहचान रविंद्र काले, सचिन गंगाधर, राजेंद्र कोवडे और संदीप के तौर पर हुई है। सभी औरंगाबाद के निवासी बताए गए हैं। इस हादसे में घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है, वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। बताया गया है कि कार में सवार ये लोग औरंगाबाद से दिल्ली मोबाइल इक्विपमेंट का सामान लेने जा रहे थे। इस दौरान सीतामऊ के नजदीक तितरोद में हादसे के शिकार हो गए। हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को प्रशासन ने सूचना दे दी है। सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





