
x
मचा हड़कंप.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के एक सोसाइटी में पार्किंग में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना फायर विभाग और लोकल पुलिस थाने को भी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई 1 स्थित अम्बे भारती सोसायटी की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में शनिवार सुबह आग लगी गई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए फायर स्टेशन सूरजपुर की यूनिट द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग मारुति सुजुकी वेगनार सीएनजी गाड़ी में लगी थी। अग्निकांड में कोई जनहानि नही है।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझा लिया है और अब लोकल पुलिस मामले की जांच करेगी कि आखिर पार्किंग में खड़ी कार में आग कैसे लग गई। गनीमत यह थी कि सुबह के वक्त पार्किंग में कोई मौजूद नहीं था और जो आसपास गाड़ियां थीं उन्हें समय रहते ही हटा लिया गया था वरना दुर्घटना और बड़ी हो सकती थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





