भारत

Leopard: तेंदुए को बचाने के चक्कर में कार पलटी, महिला की मौत

jantaserishta.com
26 Jun 2024 4:12 PM IST
Leopard: तेंदुए को बचाने के चक्कर में कार पलटी, महिला की मौत
x

सांकेतिक तस्वीर

पति को भी गंभीर चोटें आई हैं।
हैदराबाद: तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक तेंदुए को बचाने के चक्कर में एक कार पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हादसा येल्लम्माकुंटा में हुआ। मृतका की पहचान ललिता के रूप में हुई है। वह कामरेड्डी जिले के याचरम गांव की रहने वाली थी। उसके पति प्रभाकर को भी गंभीर चोटें आई हैं। वह अस्पताल में भर्ती है।
संयुक्त निजामाबाद जिले में पहले भी तेंदुओं के कारण सड़क हादसे हो चुके हैं। फरवरी 2023 में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चंद्रयन्नापल्ली के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक तेंदुए की मौत हो गई थी। सितंबर 2022 में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर दग्गी के वन क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुआ मर गया था।
वन अधिकारियों का कहना है कि सड़क और रेल हादसों में तेंदुओं के मरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। जानवरों के संरक्षण के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता जंगल के इलाके से होकर गुजरते समय वाहनों की रफ्तार सीमित करने की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने जानवरों के लिए अंडरपास या पुल बनाने का भी सुझाव दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story