
यूपी। हरदोई में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां 11 बारातियों से भरी बेकाबू अर्टिगा कार खाई में गिर गई। हादसे में बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार सवार शादी से लौट रहे थे।
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार के अंदर फंसे लोगों को शीशा तोड़कर निकाला गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहाबाद में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया- 6 लोगों की हालत काफी गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
हरदोई
— कुलदीप सिंह (केडी ) (@thakurkd83) May 31, 2025
बरातियों से भरी गाडी
अनियंत्रित् होकर कार खाई मे पलटी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को अस्पताल भेजा
डॉक्टरों ने 5 लोगो को मृत किया घोषित, अन्य 6 हायर सेंटर रिफर
मझिला थाना क्षेत्र के भुप्पापूर्वा गाव पास का मामला@Uppolice@hardoipolice @dgpup @adgzonelucknow pic.twitter.com/CeWgRQV65D





