भारत

नीलगाय से टकरा कर कार पलटी, 3 की मौत

jantaserishta.com
17 Dec 2022 12:26 PM IST
नीलगाय से टकरा कर कार पलटी, 3 की मौत
x

DEMO PIC 

बस्ती (आईएएनएस)| यूपी के बस्ती जिले में शनिवार को हाइवे गड़हा गौतम के पास बस्ती-अयोध्या लेन पर नीलगाय से टकराकर एक कार पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के कप्तान गंज थाना अंतर्गत हाइवे के गड़हा गौतम के पास बस्ती-अयोध्या लेन पर एक कार में सात लोग सवार थे। कार सवार गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक नील गाय आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। कार नीलगाय से टकराने के बाद पेड़ से भिड़कर पलट गई। इससे कार सवाल एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां दो लोगो की और मौत हो गई। शेष सभी का इलाज चल रहा है।
कार सवार सभी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story