भारत

बीच सड़क पर कार, हाथ में बंदूक, और धमकी, ये VIDEO हैरान कर देगा

jantaserishta.com
10 Nov 2024 9:28 AM IST
बीच सड़क पर कार, हाथ में बंदूक, और धमकी, ये VIDEO हैरान कर देगा
x
देखें वीडियो.
कानपुर: कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में नजीराबाद थाने से मात्र 50 मीटर दूर बीच सड़क पर गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से दबंगई करते हुए एक युवक ने फिल्मी अंदाज में अपनी गाड़ी बीच सड़क पर रोक दी और फूल खरीदने के लिए उतर गया. इस दौरान लंबा जाम लग गया और राहगीर परेशान हो गए. लोगों ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया. जब एक व्यक्ति ने युवक को टोका तो गाड़ी से एक दबंग युवक बंदूक लेकर बाहर निकला और धमकाने लगा.
इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें युवक नीली शर्ट पहने हुए नजर आ रहा है, जो भीड़भाड़ वाले रास्ते के बीचोबीच अपनी गाड़ी रोककर बेफिक्री से फूल खरीदने उतर जाता है. इस दौरान पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. कुछ लोग जब हॉर्न बजाने लगे तो एक अन्य युवक गाड़ी से बंदूक लेकर उतरा और गाली-गलौज करने लगा, साथ ही लोगों को धमकाता हुआ नजर आया.
इस पूरे घटनाक्रम के चलते ट्रैफिक रुका रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. यह मामला सीसामऊ इलाके का है, जहां आचार संहिता लागू है. ऐसे में नजीराबाद पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं. यहां से थाना मात्र 50 मीटर की दूरी पर है.
इस मामले में कानपुर पुलिस का कहना है कि यह मामला 8 नवंबर की रात का है. स्थानीय पुलिस ने जब जांच की तो प्रथम दृष्टया लोगों द्वारा बताया गया कि गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी. घटना की जांच की जा रही है. तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story