भारत

मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो जुड़वां बच्चों समेत तीन की मौत

jantaserishta.com
17 May 2024 10:34 AM IST
मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो जुड़वां बच्चों समेत तीन की मौत
x
पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
जमुई: बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक स्विफ्ट कार के सड़क के किनारे एक पेड़ में टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरा के चरपोखरी के रहने वाले आनंद कुमार अपने परिवार के साथ कार से अपने बच्चों का मुंडन कराने देवघर जा रहे थे। रास्ते में चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बसबुटिया गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
बताया जाता है कि इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार-पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो जुड़वा बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र पांच साल बताई जा रही है।
इधर, घटना की जानकारी के बाद चंद्रमंडीह थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल चकाई से देवघर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story