भारत

होली मिलन समारोह में हिस्सा लेने जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

jantaserishta.com
14 March 2025 4:04 PM IST
होली मिलन समारोह में हिस्सा लेने जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत
x
तीन अन्य गंभीर रूप से घायल.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में चल रहे होली मिलन समारोह में हिस्सा लेने जा रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर निवासी सोलंकी परिवार होली के मौके पर शुक्रवार को कार से बागेश्वर धाम आ रहा था। यहां तीन दिवसीय होली मिलन समारोह चल रहा है। यह कार तेज रफ्तार से थी और झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर बसारी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
बमीठा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर से रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और हालत ज्यादा नाजुक होने पर उन्हें ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण कार अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से जा टकराई।
बताया गया है कि यह हादसा सुबह के समय हुआ और कार की रफ्तार तेज थी। उसने नियंत्रण खो दिया। यह कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। बागेश्वर धाम में चल रहे होली मिलन समारोह में देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story