
x
रील बनाने के लिए जान जोखिम में डालने वाला वीडियो आया सामने.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| रील बनाने का नशा और जुनून लगातार युवाओं में बढ़ता जा रहा है। चाहे कार हो या बाइक युवा स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं और यह शौक उनकी और दूसरों की जान पर भारी पड़ सकता है। इसके बारे में भी वह बिल्कुल नहीं सोचते। ताजा वीडियो गाजियाबाद से सामने आया है। जिसमें गाजियाबाद नंबर प्लेट की एक गाड़ी से एक रील बनाई गई है और इस बिल में ड्राइवर चलती गाड़ी से उतर जाता है और गाड़ी चलती रहती है।
वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि गाड़ी के ऊपर भारत सरकार लिखा हुआ है। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ तो लोगों ने गाजियाबाद पुलिस को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है और जल्द इस पर कार्रवाई की जाएगी।
सामने आए वीडियो के मुताबिक एक युवक गाड़ी की स्पीड को कम कर उसे चलता हुआ छोड़कर उससे बाहर आ जाता है और दरवाजा बंद कर देता है और गाड़ी के साथ-साथ चलने लगता है। आगे मौजूद दूसरा शख्स गाड़ी और युवक दोनों का वीडियो बनाता है। कुल 12 सेकंड की वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होना शुरू कर दिया है। जिस गाड़ी से यह वीडियो बनाया गया है, उसके ऊपर 'भारत सरकार' लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में लोगों ने गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस को ट्विटर पर टैग कर उनसे कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कमेंट पर लिखा है की बिना ड्राइवर के चल रही है कार, हो सकता था कोई बड़ा हादसा।
फिलहाल पुलिस गाड़ी के नंबर से गाड़ी को ट्रेस कर उसके चालक और उस पर कार्रवाई करने के बाद कर रही है। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी रील बनाने का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
Tagsबिना ड्राइवर के चलती कारकारभारत सरकाररीलगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसcar moving without drivercargovt of indiareelghaziabadghaziabad newsghaziabad police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





