भारत

कार ने मजदूरों को मारी टक्कर दो की मौत

admin
2 Nov 2023 4:27 PM IST
कार ने मजदूरों को मारी टक्कर दो की मौत
x

सोनीपत। सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर आज फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां नेशनल हाईवे पार करते हुए तेज रफ्तार कार ने दो मजदूरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोनीपत के गांव पिपलीखेड़ा फ्लाईओवर के नजदीक हुआ। हादसे में जान गवांने वाले दोनों मजदूरों की अभी तक नहीं हुई है। दोनों मजदूर शुरुआती जांच में बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों के शवों की पहचान के प्रयास कर रही है।

Next Story