भारत
CM हाउस के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
2 Jun 2024 10:56 AM IST

x
LIVE वीडियो.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में सीएम हाउस के पास हादसा हो गया. यहां रफ्तार में जा रही कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में शनिवार रात हुई. यहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. कार की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसकी वजह से टकराने के बाद बाइक चला रहे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसे के बाद कार चालक तेजी से कार चलाता हुआ वहां से भाग गया. आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
हादसा सीएम हाउस के पास हुआ है, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मृतक की पहचान रेहान के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल कार चालक की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





