भारत

शहर में कार का कहर, स्कूटी को ठोकर मारकर पलटी

Nil dhankar
17 Jun 2023 6:45 AM IST
शहर में कार का कहर, स्कूटी को ठोकर मारकर पलटी
x
देखें वीडियो
दिल्ली। डिफेंस कॉलोनी इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटी सवार घायल हो गया। पुलिस ने स्कूटी सवार को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचा दिया और आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी कार चालक से पूछताछ कर रही है। बता दें कि दुर्घटना लाला लाजपत राय मार्ग पर डिफेंस कॉलोनी पेट्रोल पंप के पास हुई है। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात को सुचारू करा दिया गया है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर बताया कि लाला लाजपत राय मार्ग स्थित डिफेंस कॉलोनी पेट्रोल पंप के पास एक कार चालक ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। स्कूटर सवार घायल हो गया और सिर में चोट लगने से एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। कार चालक को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story