भारत
स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी ट्रक से टकराई, उड़ गए परखच्चे, 3 की मौत के बाद सड़क पर यातायात बाधित
jantaserishta.com
30 March 2024 1:51 PM IST

x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक स्कूल वैन और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में वैन चालक और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि वैन में सवार कई अन्य छात्र घायल हो गए। यह हादसा एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक स्कूल वैन ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन चालक और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि वैन में सवार करीब 9 स्कूली बच्चे भी घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि यह स्कूली बच्चे अमरोहा से दिल्ली के जामिया में परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। इस वैन में करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे सवार थे। वैन जैसे ही क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में पहुंची तो वहा करीब 6 बजे के आसपास ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बच्चों को अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। सभी घायल बच्चों की उम्र 10 से 13 साल के बीच है।
पुलिस का कहना है कि बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी ठीक है। पुलिस ने मृतक और घायल बच्चों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। मृतक वैन चालक की पहचान कार अनस पुत्र आरिफ अली के तौर पर हुई है। मृतक बच्चों के नाम आजम (13 वर्षीय) पुत्र अशरफ और उनेश (10 वर्षीय) पुत्र रहमान हैं।
उक्त सम्बन्ध में एसीपी वेव सिटी की वीडियो बाइट । pic.twitter.com/MXdvilPcS6
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) March 30, 2024
Tagsदिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवेएक्सीडेंटमेरठ एक्सप्रेसवेDelhi-Meerut ExpresswayAccidentMeerut Expressway
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





