
x
मचा कोहराम.
पटना: बिहार के पटना के रानी तालाब इलाके में शनिवार को एक बेकाबू कार नहर में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा रानी तालाब थाने के सरैया गांव में हुआ, जहां एक बेकाबू कार सोन नहर में गिर गई। कार में पांच लोग सवाल थे, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई। रानी तालाब थाना के अधिकारी ने बताया कि रैया गांव के पास एक वाहन के नहर में गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से सभी पांच लोगों को नहर से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।
मृतकों की पहचान निर्मला देवी (52), नीतू सिंह (35) और अस्तित्व सिंह (10) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के नंदन सिंह अपने परिवार के साथ कार से छत्तीसगढ़ से अपने गांव वापस लौट रहे थे।
माना जा रहा है कि ड्राइव करते समय नंदन सिंह को नींद आ गई, जिससे कार का नियंत्रण खो गया और कार नहर में गिर गई। इस हादसे में नंदन सिंह की मां, पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि नंदन सिंह और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





