भारत

नहर में गिरी कार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Admin2
29 Jun 2023 6:17 PM GMT
नहर में गिरी कार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर
पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा में तेज बारिश के बीच गुरुवार को सरहिंद नहर में ऑल्टो कार गिर गई। 2 लोगों की मौत हुई, लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों बुजुर्ग हैं। एक पुरुष और एक महिला है। इनके आपसी रिश्ते के बारे में पहचान होने के बाद पता चलेगा। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं कार के नंबर से मृतकों के परिवार वालों का पता लगाया जा रहा है।
गुरथली नहर पुल के पास से नहर में गिरी कार
प्रारंभिक जांच में कार मोगा की बताई गई है। गुरथली नहर पुल के पास ऑल्टो कार के नहर में गिरने से शोर मच गया। नजदीकी चौक पर ट्रैफिक पुलिस के ASI गुरदीप सिंह मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत गोताखोरों को बुलाकर कार को बाहर निकालने का काम शुरू किया। रस्सियों की मदद से बड़ी मुश्किल से कार को बाहर निकाला गया। तब तक कार में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई थी।
खुदकुशी या हादसा, पुलिस कर रही जांच
गोताखोर घोगा सिंह ने बताया कि पुलिस उन्हें अपने साथ गाड़ी में बैठाकर मौके पर लेकर आई। जब उन्होंने नहर के बीच गोता लगाया तो कार का पता चला। रस्सियों से कार को बाहर निकाला गया। इसमें सवार बुजुर्ग पुरुष और महिला की मौत हो गई। जिस जगह पर कार नहर में गिरी है, वहां पर कोई पत्थर नहीं था और न ही ज्यादा ट्रैफिक था। इसलिए पुलिस दोनों पहलुओं से जांच कर रही है कि यह हादसा है या खुदकुशी।
पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी
दोराहा थाना के SHO विजय कुमार ने कहा कि मृतकों की पहचान करना पहला काम है। पहचान के बाद काफी हद तक केस ट्रेस हो जाएगा। फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता कि कार कैसे नहर में गिरी है।
Next Story