
x
6 घायल।
थराली: ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। थराली से 15 किलोमीटर दूर धनियालधार के समीप तक़रीबन 11 बजकर 15 मिनट पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। जिनमें से 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, अन्य छह घायल हो गए।
पुलिस ने एसएसबी ग्वालदम के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों में 3 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष थराली देवेंद्र रावत ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। चालक के अनुसार मोड़ पर गाड़ी के स्लिप होने और स्टियरिंग लॉक होने की वजह से हादसा हुआ।
Tagsथरालीग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्गएक्सीडेंटमौतTharaliGwaldam-Karnprayag National HighwayAccidentDeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





