भारत

निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरी कार, एक की मौत

jantaserishta.com
29 May 2023 3:47 PM IST
निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरी कार, एक की मौत
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के बारापुला एक्सटेंशन इलाके में एक निमार्णाधीन फ्लाईओवर से कार गिरने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना 26 मई की है। मृतक की पहचान कृष्णा नगर इलाके के जगनदीप के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक को सूचना मिली थी कि एक कार फ्लाईओवर से गिर गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, मौके पर एक वैगनआर कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली और एक व्यक्ति चालक की सीट पर बेहोश पड़ा हुआ था। उसे कार से बाहर निकालकर एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने कहा, जगनदीप के परिवार के सदस्यों ने खुलासा किया कि वह पिछले 15 वर्षों से नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार 26 मई को वह सुबह 10 बजे अपने कार्यालय के लिए निकले थे। अधिकारी ने बताया कि मयूर विहार-1 पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (तेज गति से गाड़ी चलाना या सार्वजनिक रास्ते पर सवारी करना) और 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story