भारत

सीधे नदी में जा गिरी कार, 4 की मौत

jantaserishta.com
14 April 2024 1:14 PM IST
सीधे नदी में जा गिरी कार, 4 की मौत
x
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई हैं। पुलिस ने चारों शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है। ये हादसा बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर हुआ।
रविवार सुबह बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 फिट गहरी खाई में गिरते हुए सीधे नदी में जा गिरी। इससे वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
हादसे में मरने वाले सभी लोग बागेश्वर के बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान कमल प्रसाद पुत्र लक्ष्मण राम (उम्र 26 वर्ष), नीरज कुमार पुत्र हरीश राम (उम्र 25 वर्ष), दीपक आर्या पुत्र हरीश राम (उम्र 22 वर्ष) और कैलाश राम पुत्र देव राम (उम्र 24 वर्ष) निवासी- जुनयाल दोफाड़, बागेश्वर के रूप में हुई है। नीरज और दीपक सगे भाई थे। फायर अधिकारी गोपाल रावत ने बताया कि, हादसे की जानकारी मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची गई। शवों काे बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story