भारत

खाई में जा गिरी छात्रों से भरी कार, 4 लोग घायल

jantaserishta.com
5 Oct 2023 3:25 PM IST
खाई में जा गिरी छात्रों से भरी कार, 4 लोग घायल
x
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में टाटिक रोड के पास एक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। कार में एक शिक्षक और 7 छात्र बैठे थे। खाई में गिरी कार में सवार छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। हादसे में कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें 3 बच्चों सहित एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हैं।
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को भी स्कूली बच्चों की कार के खाई में गिरने की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।
घायलों को तत्काल अल्मोड़ा के बेस अस्पताल ले जाया गया। शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सभी बच्चे राजकीय प्राथमिक विद्यालय थाठा मठिना के हैं। सभी संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खेरदा जा रहे थे। स्कूल के हेडमास्टर प्रकाश जोशी खुद कार चला रहे थे। अचानक दूसरे वाहन को पास देने के दौरान स्कूली बच्चों से भरी कार खाई में जा गिरी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story