भारत
OMG! फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, एक की मौत 4 घायल, कैसे हुआ ये सब?
jantaserishta.com
3 Sept 2024 12:34 PM IST

x
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां फ्लाईओवर से एक कार नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 3:45 बजे कार की एक बाइक से टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। ये कार तमिलनाडु की बताई जा रही है।
पता चला है कि हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जबकि दो लोग बाइक पर थे। इस हादसे में सभी पांचों को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





