भारत

आधी रात को घुसी कार, छात्राओं के अपहरण का प्रयास, कार्रवाई की मांग

jantaserishta.com
7 Jun 2023 3:49 PM IST
आधी रात को घुसी कार, छात्राओं के अपहरण का प्रयास, कार्रवाई की मांग
x

DEMO PIC 

दो लड़कियों का अपहरण करने का प्रयास किया।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर को महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है। हालांकि इस धारणा के विपरीत 6 जून की रात करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक चौंकाने वाली घटना हुई। छात्रों के मुताबिक यहां हरियाणा नंबर के रजिस्ट्रेशन वाली एक सफेद कार में सवार नशे में धुत लड़के कैंपस में घुसा आए। आरोप है कि नशे में धुत इन कार सवार लड़कों ने विश्वविद्यालय परिसर की सड़क पर से दो लड़कियों का अपहरण करने का प्रयास किया।
जेएनयू के छात्र विकास पटेल के मुताबिक कार के पंजीकरण नंबर के साथ विश्वविद्यालय को इस बाबत अधिकारी शिकायत दी गई है। छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े विकास पटेल का कहना है कि कार में सवार युवक नशे में थे। अपनी शिकायत में छात्रों ने बताया है कि कार सवार युवकों ने यहां दो लड़कियों के अपहरण का प्रयास किया है। एबीवीपी का कहना है कि वह जेएनयू इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा करता है और पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
गौरतलब है कि दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर को लंबे समय से शहर में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक माना जाता है। हालांकि, हाल की घटनाओं ने सुरक्षा उपायों की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्र संगठनों का ने इस घटना के परिसर की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सीएसओ को अक्षम करार देते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
एबीवीपी का कहना है कि वह जेएनयू में सुरक्षित और समावेशी परिसर के माहौल की मांग करता है जहां सभी छात्रों, विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संगठन ने जेएनयू वीसी और विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
छात्र संगठनों का कहना है कि वह जेएनयू में इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं और पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। इसके अलावा छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन में कानून व्यवस्था के बिगड़ते मामलों को भी सामने रखा। छात्रों का कहना है कि यहां हाल की कई चोरियों और अराजक घटनाओं ने सुरक्षा उपायों की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्रों का कहना है इसलिए हम जेएनयू के अक्षम सीएसओ के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं।
अभाविप, जेएनयू की कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों के सख्ती से कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story