भारत

कार चालक ने खुद को मारी गोली, फैली सनसनी

Shantanu Roy
15 May 2024 2:29 PM GMT
कार चालक ने खुद को मारी गोली, फैली सनसनी
x
जांच में जुटी पुलिस
सुभाष नगर। जनपद के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में एक कार चालक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लीं। परिवार के लोगों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी और छत पर देखा तो उनके होश उड़ गए। छत पर युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर के मढीनाथ सनराइज कॉलोनी के निवासी संजीव कुमार का 23 वर्षीय बेटा रोहित कार चलता था। उसके छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि देर शाम उसका भाई घर पर आया था। घर पर आने के बाद वो सीधा छत पर चला गया। उसकी माँ माला देवी रोहित से खाना खाने के लिए बोली तो छत से कुछ देर मे नीचे आने की बात कहकर वो छत पर चला गया।

कुछ हीं देर बाद छत पर से गोली चलने की तेज़ आवाज़ सुनाई दी। गोली की आवाज़ सुनकर घरवाले घबरा गए जिसके बाद अभिषेक ने छत पर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। छत पर रोहित का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लीं। रोहित की मौत की सूचना मिलते हीं परिवार मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहित की मौत के बाद उसकी मां और पिता का रो रोकर बुरा हाल है। किसी को नहीं पता था कि रोहित छत पर जाकर खुद के गोली मार आत्महत्या कर लेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि रोहित घर आने के बाद जब छत पर गया तो वो किसी से फ़ोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान रोहित ने गोली मारकर आत्महत्या कर लीं। रोहित कार चलाकर अपना खर्चा चलाता था। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Next Story