भारत

खत्म की जिंदगी कार ड्राइवर ने वीडियो बनाकर, SI पर लगाए गंभीर आरोप

jantaserishta.com
9 April 2026 4:03 PM IST
खत्म की जिंदगी कार ड्राइवर ने वीडियो बनाकर, SI पर लगाए गंभीर आरोप
x
पढ़ें पूरी खबर.
इंदौर: मध्य प्रदेश में इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कार ड्राइवर ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी की प्रताड़नाओं से तंग आकर आत्महत्या कर ली है. सुसाइड करने से पहले ड्राइवर के द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया जिसमें उसने तमाम तरह की बातों का जिक्र कियाऔर कहा कि आम लोगों को प्रताड़ना देने वाले ऐसे पुलिस वालों को मर जाना चाहिए. फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.
बता दें कि पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक पाटिल नामक व्यक्ति ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि वह ड्राइवरी का काम करता है और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सिलिकॉन सिटी में उसकी कार ने दुसरे व्यक्ति की कार को टक्कर मार दी , जिसके बाद संबंधित व्यक्ति ने राजेंद्र नगर थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोहर को मौके पर बुलाया.
सब इंस्पेक्टर दोनों को थाने लेकर पहुंचा इस दौरान सब इंस्पेक्टर ने अभिषेक पाटिल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जिस पर अभिषेक पाटिल के द्वारा कहा गया कि वह जिस कार में नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कर देगा लेकिन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने इस दौरान अभिषेक से जमकर अभद्रता की और तकरीबन ₹50000 की मांग की.
अभिषेक से 50 हजार लेने के बाद ही उसे थाने से छोड़ा गया . इन सब बातों से अभिषेक काफी परेशान हो गया और उसने घर आकर आत्महत्या कर ली. साथ ही एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने राजेंद्र नगर थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोहर के बारे में तमाम तरह की बातों का जिक्र क्या है. वीडियो में उसने बार- बार कहा- 'ऐसे पुलिस वालों को मर जाना चाहिए.'
मामले पर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर जिस सब इंस्पेक्टर का नाम आया है उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आने वाले दिनों में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story