भारत

जोमैटो के डिलीवरी बॉय की एक्सीडेंट में मौत, कार का ड्राइवर गिरफ्तार, VIDEO

jantaserishta.com
27 Dec 2022 1:07 PM IST
जोमैटो के डिलीवरी बॉय की एक्सीडेंट में मौत, कार का ड्राइवर गिरफ्तार, VIDEO
x
डिस्ट्रिक्ट जज का स्टीकर लगा हुआ था।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में चार मूर्ति चौक के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय की मौत के मामले में पुलिस ने कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के सुयश मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, 25-26 दिसंबर की दरम्यानी रात चार मूर्ति चौक के पास एक दुर्घटना की सूचना मिली थी जिसमें तेज रफ्तार वाहन टोयोटा कोरोला ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी।
सूचना मिलने के बाद सेक्टर 113 थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को ग्रेटर नोएडा के बिसरख अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान गाजियाबाद निवासी परविंदर कुमार की मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार पर डिस्ट्रिक्ट जज का स्टीकर लगा हुआ था। हालांकि, पुलिस ने वाहन के मालिक के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story