
x
DEMO PIC
सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार ने सड़क के पास खड़े मजदूरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को अस्पताल ले जाया गया। एक मजदूर को डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। एक मजदूर की अभी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दरसअल, बीती देर रात 10 से 15 मजदूर सेक्टर 135 में एक लेंटर डाल कर आए थे। यह ट्रैक्टर ट्रॉली से अल्फा वन सेक्टर के डोमिनोज गोलचक्कर के पास पहुंच गए। वहां पर ठेकेदार इन सभी लोगों को पैसे देकर इनका हिसाब कर रहा था। बीटा 2 थाना क्षेत्र के अल्फा-2 गेट नं-8 के सामने मेन रोड के किनारे जब इनका हिसाब हो रहा था तो कुछ लोग हिसाब करके पीछे हो गए। उसी समय तेज रफ्तार से एक काले रंग की कार आई और तीन मजदूरों को कुचलकर फरार हो गई।
कार की टक्कर से एक 40 वर्षीय महिला देवंती की मौके पर मौत हो गई। जबकि मदन (30) नाम के व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल व्यक्ति की स्थिति के बारे में पुलिस के अधिकारियों द्वारा जानकारी ली गई। दोनों मृतक का पंचायतनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम ले लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





