
x
कार में ही फंसा रह गया।
गाजियाबाद: गाजियाबाद में बीती रात बीच सड़क पर बैठे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने रौंद डाला। कार सवार जब तक कार रोकता तब तक व्यक्ति कार में ही फंसा रह गया। आसपास निकल रहे लोगों ने तुरंत कार को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है और कार को सीज कर लिया है। कार चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसी रोड पर बगल से निकल रहे दो युवकों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार से हुए एक्सीडेंट के बाद व्यक्ति की मौत हो गई, फिलहाल उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। यह पूरी घटना कवि नगर के हापुड़ रोड पर हुई। उस समय वक्त रात करीब 12:30 बजे का समय था।
कविनगर एसीपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति जो सड़क पर बैठा है, उसे एक कार द्वारा टक्कर मारी गई, दुर्घटनावश उसकी मृत्यु हो गई। प्रकरण की जांच की गई तो यह थाना कविनगर क्षेत्र से सम्बन्धित है। जिसके सम्बन्ध में थाना कविनगर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है। आरोपी चालक एवं वाहन क कब्जे में ले लिया गया है। आगे कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि विरासत में लिए गए व्यक्ति पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसयुवककार वायरल वीडियोGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad Policeyouthcar viral video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





