भारत

कार ट्रक से टकराई, चार की मौत

jantaserishta.com
2 Oct 2022 2:36 PM IST
कार ट्रक से टकराई, चार की मौत
x
सागर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे का शिकार बने लोग हरदा से कानपुर नवरात्रि की पूजा के लिए जा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राहतगढ़ थाना क्षेत्र के बेरखेड़ी गांव के करीब कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे इस कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। इस कार में हरदा जिले का शुक्ला परिवार सवार था जो अष्टमी की पूजा के लिए कानपुर जा रहा था।
बताया गया है कि यह हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार चार लोग -- पंकज शुक्ला, मोहित शुक्ला, श्रद्धा शुक्ला और लावण्य शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोपाल से सागर की ओर जाने वाले मार्ग पर राहतगढ़ स्थित है और यहां आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले दिनों ही एक न्यायाधीश कार पलटने से इस इलाके में मौत का शिकार बने थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story