भारत

कार पेड़ से टकराई, माता, पिता और 3 महीने के बच्चे की मौत

jantaserishta.com
6 May 2023 12:29 PM IST
कार पेड़ से टकराई, माता, पिता और 3 महीने के बच्चे की मौत
x
मचा कोहराम.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए एक सड़क हादसे में आगरा से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सेक्टर 160 के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर और फिर पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक्सीडेंट के बाद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की दशा को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी तेज रही होगी। पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे नॉलेज पार्क प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी कार्तिक गुप्ता अपनी पत्नी शिवानी, साली शीतल और बुआ सुमन गुप्ता तथा कार्तिक के 3 माह के बेटे के साथ आगरा में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद दिल्ली वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 5 बजे सेक्टर 160 के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विनोद कुमार ने बताया कि कार्तिक गुप्ता और उनकी साली शीतल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां कार्तिक गुप्ता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सुमन गुप्ता और कार्तिक गुप्ता के 3 माह के बच्चे को फेलिक्स हॉस्पिटल, सेक्टर-137 में एडमिट कराया गया जहां 3 माह के बच्चे की मृत्यु हो गई। कार्तिक गुप्ता की पत्नी शिवानी को जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई जो मौके पर आ गए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story