भारत

कार पेड़ से टकराई, 4 दोस्तों की मौत, शादी समारोह में शामिल होने निकले थे

jantaserishta.com
6 March 2025 12:00 PM IST
कार पेड़ से टकराई, 4 दोस्तों की मौत, शादी समारोह में शामिल होने निकले थे
x
दर्दनाक सड़क हादसा.
हिसार: हरियाणा के हिसार जिले में मंगली रोड पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। चारों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उनकी कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति बहुत तेज थी, जिसके कारण मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरबैग खुलने के बावजूद कोई भी बच नहीं पाया। हादसे में एक युवक, हितेश, कार से बाहर गिर गया, जबकि बाकी तीन युवक कार में ही फंसे रह गए। मृतकों की पहचान अंकुश (19), निखिल, हितेश और साहिल के रूप में हुई है। चारों पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ते थे और गहरे दोस्त थे। वे मंगली एक दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे। परिजनों के मुताबिक, चारों दोस्त हरिकोट के पास एक पैलेस में शादी में शामिल हुए थे, फिर हिसार पीएलए से कुछ सामान लेने के बाद वापस लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हुआ। अंकुश अपने परिवार का इकलौता बेटा था और निखिल का बचपन से करीबी दोस्त था।
हादसा हरिकोट गांव के पास एक तीखे मोड़ पर हुआ। यह मोड़ पहले भी कई हादसों का कारण बन चुका है। हादसे की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रूप से तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story