भारत

कार खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 6 की मौत

jantaserishta.com
25 April 2024 12:00 PM IST
कार खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 6 की मौत
x
दो घायल.
हैदराबाद: हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के कोडाद शहर में दुर्गापुरम स्टेज के पास हुआ। एक बच्चे समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को कोडाद के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। मृतकों की पहचान माणिक्यम्मा, चंदर राव, कृष्णम राजू, स्वर्णा, श्रीकांत और लास्या के रूप में हुई है। खम्मम जिले का रहने वाला यह परिवार विजयवाड़ा जा रहा था। पुलिस को संदेह है कि टक्कर का कारण तेज रफ्तार थी। कार चला रहे व्यक्ति को ट्रक खराब होने का पता ही नहीं चला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story