भारत

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत

jantaserishta.com
3 Jun 2024 5:37 PM IST
Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत
x
Delhi-Mumbai Expressway नूंह: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जयपुर से दिल्ली की तरफ आ रही एक लग्जरी गाड़ी तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कार सवार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर से गुरुग्राम की तरफ जा रहे थे। इसी बीच नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के सायमिरबास गांव पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार रोहित गुप्ता और विकास की मौके पर ही दर्दनाक
मौत
हो गई।
जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और फिर उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, हादसे में घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसा रविवार देर रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया और पुलिस को जानकारी दी। एनएचएआई के कर्मचारियों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे इन दिनों हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। खास बात यह है कि हादसों को रोकने के लिए सिस्टम गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story