भारत

कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपति और दो बच्चों की मौत

jantaserishta.com
30 April 2026 4:45 PM IST
कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपति और दो बच्चों की मौत
x
दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है.
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। थाना पुवायां क्षेत्र के भुड़ा मैनारी गांव के पास ओवरब्रिज के नजदीक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दंपति और दो बच्चों की मौत हो गई।
सीओ पुवायां प्रवीन मालिक के अनुसार, निगोही थाना क्षेत्र के रामनगर बगिया के रहने वाले अरुण (35), पत्नी सीमा (32), बेटा नैतिक (4) और बेटी दीक्षा (5) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में अरुण और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सीमा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक बोलेरो समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ पुवायां प्रवीन मलिक ने कहा कि बड़ा गांव हाईवे के फ्लाईओवर के ऊपर बोलेरो और बाइक की टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार शख्स और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को सीएचसी में भेजा गया था, जहां उसको भी मृत घोषित कर दिया गया। बोलेरो चालक को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story