भारत
पेड़ से टकराई कार: 5 लोगों की दर्दनाक मौत, खनिज निरीक्षक और लोक सेवा प्रबंधक शामिल
jantaserishta.com
25 Sept 2023 9:50 AM IST

x
देखें वीडियो.
उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में खनिज विभाग कर्मचारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी सहित कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे।
यह पूरी घटना जिले के पाली थानान्तर्गत घुनघुटी चौकी के ग्राम मझगवां की है। जहां नेशनल हाईवे 43 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण सड़क घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो की जिला चिकित्सालय शहडोल में मौत हुई।
मृतकों में शहडोल जिले के खनिज विभाग में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अवनीश दुबे सहित कुल पांच लोग शामिल है। घटना रविवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। यह सभी ढाबे से जन्मदिन की पार्टी मनाकर शहडोल वापस लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





