
x
उज्जैन (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बीती रात एक कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में दो युवकों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक की उपचार के दौरान बुधवार की सुबह मौत हुई जबकि दो अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वहां सड़क मरम्मत का काम चल रहा है और कार तेज रफ्तार में थी जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





